ब्रेकिंग
दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती

बेगूसराय में एक्शन मोड में आयी पुलिस, बेवजह घर से निकलने वाले हो जाए सावधान

BEGUSARAI : अगर घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि लॉकडाउन पालन कराने के लिए पुलिस अब सड़कों पर एक्शन मोड में नजर आ रही है। बेवजह घर से निकलने वालों पर दनादन पुलिस क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI : अगर घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि लॉकडाउन पालन कराने के लिए पुलिस अब सड़कों पर एक्शन मोड में नजर आ रही है। बेवजह घर से निकलने वालों पर दनादन पुलिस का डंडा चल रहा है।


बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से आज से बिहार में संपूर्ण तरीके से लॉकडाउन लगा दी गई है। इसका खासा असर अब बेगूसराय में दिखने लगा है। जहां लोग बेवजह सड़कों पर चलने पर पुलिस के द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है। लॉक डाउन पालन कराने के लिए सड़कों पर सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे जो लोग बेवजह बाहर घूम रहे उन पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।


सदर एसडीओ संजीव चौधरी ने बताया कि आज से बेगूसराय में संपूर्ण रूप से लॉक डाउन लगा दी गई है।सरकार का जो आदेश है उसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है।अगर लोग बेवजह घर से निकल रहे हैं तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है। क्योंकि जिस तरीके से बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए बेगूसराय में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दुकानें हैं यह व्यवसाय प्रतिष्ठान है जो निजी दफ्तर है उनको बंद किया गया है जो किराना दुकान है या आवश्यक वस्तु संबंधित दुकान है बस वही दुकाने खुलेंगे।


सदर एसडीओ ने फर्स्ट बिहार के माध्यम से लोगों से अपील की कि बेवजह घर से ना निकले अगर ज्यादा इमरजेंसी है तभी घर से निकले अगर घर से निकल रहे तो मास्क  का जरूर प्रयोग करें। अगर बेवजह घर से निकल रहे हैं और मास्क लगाकर नहीं निकल रहे हैं तो कानूनी कार्रवाई तय है। इसका असर बखरी में भी देखने को मिला जहां  बखरी एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में लॉक डाउन पालन करने के लिए लोगों से अपील की। वहीं बेवजह सड़कों पर चल रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा पिटाई भी की गई और उसे उठक बैठक भी कराया गया। बताते चलें कि बेगूसराय में कोरना पॉजिटिव मरीज की संख्या 1000 से अधिक हो चुका है वहीं 9 लोग कि अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता