ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी, 22 साल के मजदूर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय मजदूर गौतम कुमार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश कर रही है।

बिहार न्यूज
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला वार्ड नंबर-2 में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक गौतम कुमार को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


घायल युवक की पहचान शंकर यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश इलाके में पहुंचे और गौतम को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली क्यों मारी? पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गौतम कुमार को गोली क्यों मारी गई? क्या यह किसी पुराने विवाद का परिणाम है या फिर बदमाशों ने किसी अन्य वजह से युवक को निशाना बनाया? फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले गौतम की कुछ नशेड़ियों से कहासुनी हुई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर परिवार की ओर से आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ, CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


वहीं, वारदात वाले इलाके और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कौन लोग हैं, गौतम को ही निशाना क्यों बनाया गया और गोलीबारी की साजिश के पीछे क्या वजह थी।


फिलहाल घायल गौतम कुमार अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, जबकि पुलिस की जांच का केंद्र अब हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के असली कारण पर है। CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई का दावा कर रही है।