ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

बेगूसराय: दोस्त ने पैसे हड़पने के लिए दोस्त की कर दी हत्या, पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा

बेगूसराय में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पैसे के लिए विकास ने अपने दोस्त संतोष महतो की हत्या कर दी। घटना के 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हथियार और कैश भी बरामद किया गया।

बिहार
हत्या का उद्भेदन
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह गांव में 7 अक्टूबर को मकई के खेत से बाघा गांव निवासी युवक संतोष महतो का शव मिलने के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों, संतोष के दोस्त विकास कुमार उर्फ़ विकास चौधरी और उसके साथी हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या की वजह और साजिश:

पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष महतो ने जमीन बेचने के बाद ढाई लाख रुपये विकास कुमार को रखे थे। पैसा लौटाने के डर से विकास ने हत्या की योजना बनाई। इसके लिए विकास ने 6 अक्टूबर की शाम संतोष से “अति आवश्यक काम” का बहाना बनाकर 15,000 रुपये उधार लिए और उसी रकम को अपने साथी हर्ष कुमार को सुपारी के रूप में दे दी, ताकि वह हत्या में शामिल हो।


विकास कुमार ने संतोष महतो को पार्टी करने के बहाने बुलाया और बाइक से हर्ष के साथ नागदाह के मकई के खेत में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या में चाकू और स्प्रिंगनुमा तार का इस्तेमाल किया गया।एसपी मनीष द्वारा गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, स्प्रिंगनुमा तार, दो मोबाइल फोन, बाइक, 5,000 रुपये नकद और हत्या के समय पहना गया खून से सना कपड़ा बरामद किया गया।


सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के जानकार और दोस्त थे। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी साजिश स्वीकार की है। मुख्य आरोपी विकास ही मृतक का दोस्त था और उसने ढाई लाख रुपये हड़पने के लिए यह निर्मम हत्या का दिया अंजाम दी। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता