ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

बेगूसराय में करंट से चाचा-भतीजी की मौत, ई-रिक्शा चार्ज करते समय हुआ हादसा

बेगूसराय के वीरपुर में करंट की चपेट में आकर एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक और उसकी भतीजी की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस और बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बिजली करंट की चपेट में आकर एक चाचा और उसकी 11 वर्षीय भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।


मृतकों की पहचान 45 वर्षीय चुनचुन चौधरी और उनकी भतीजी राजू चौधरी की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, चुनचुन चौधरी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे, तभी बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय उन्हें जोरदार करंट लगा।


यह सब देख रही उनकी भतीजी आंचल कुमारी उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है। घर में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनचुन चौधरी दोनों पैरों से दिव्यांग थे, लेकिन बावजूद इसके ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। उनकी मेहनत और संघर्ष की लोग मिसाल देते थे।


घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार शर्मा ने भी घटना की पुष्टि की है और बताया कि हादसे की तकनीकी जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि करंट की चपेट में आने का मुख्य कारण बिजली के बोर्ड में खराबी, तारों की ओपनिंग या अर्थिंग की समस्या थी। 


टैग्स