ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय DM ने की घोषणा, जो अस्पताल नहीं जा सकते उनका कोरोना टेस्ट घर पर करायेंगे

BEGUSARAI : कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए बेगूसराय के जिलाधिकारी ने एक अहम फैसला किया है। जिले में ऐसे लोग जो अस्पताल तक नहीं जा सकते उनको घर पर ही कोरोना टेस्ट सुविधा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए बेगूसराय के जिलाधिकारी ने एक अहम फैसला किया है। जिले में ऐसे लोग जो अस्पताल तक नहीं जा सकते उनको घर पर ही कोरोना टेस्ट सुविधा दी जाएगी। बेगूसराय में ऑनडिमांड जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा है कि कोरोना को हराने के मकसद से जिले में अब ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराए जाएंगे।


यह जानकारी डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने शनिवार को कारगिल विजय भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। डीएम ने बताया कि कोरोना से फाइट के लिए बेगूसराय कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 18003456614 शुरू किया गया है। कंट्रोल रूम में एमबीबीएस डॉक्टर तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे, इस पर फोन करते ही लोगों को डॉक्टरी परामर्श, जांच के संबंध में जानकारी, कोविड केयर सेंटर एवं डीसीएससी के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा संजीवन ऐप शेयर किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कोरोना के संबंध में तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, इसके अलावा भी कई सुविधाएं दिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि बेगूसराय के आठ निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए 110 बेड आरक्षित किए गए हैं। निजी अस्पताल में इलाज के लिए अलग-अलग चार्ज तय किए जा रहे हैं, इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित किया गया है। निजी अस्पताल भी एंटीजन कीट के माध्यम से जांच कर सकते हैं। इधर लॉक डाउन की अवधि 16 अगस्त तक बनाए जाने के बाद इस संबंध में भी कई आवश्यक निर्णय लिए गए हैं।



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता