ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar News: बेगूसराय में बाढ़ और जलजमाव के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है. तेघरा थाना क्षेत्र में मां के साथ सो रहे 7 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...

बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में बाढ़ और जलजमाव के बीच सांप-बिच्छुओं का खतरा भी बढ़ गया है. तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड-17 में शनिवार रात जहरीले सांप के डसने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपनी मां के साथ घर में चौकी पर सो रहा था. रात में रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली, लेकिन उस समय परिवार को सांप के काटने का पता नहीं चल सका. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


मृतक की पहचान वार्ड-17 निवासी राजू गुप्ता के 7 वर्षीय बेटे यश कुमार के रूप में हुई है. यश दूसरी कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


जानकारी के अनुसार शनिवार रात यश अपनी मां के साथ घर में चौकी पर सोया हुआ था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया. कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली. परिजनों को उस समय लगा कि शायद बच्चे को किसी चूहे ने काट लिया है.


रोने के कुछ देर बाद यश शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी बेचैनी बढ़ने लगी और तबीयत तेजी से बिगड़ गई. बच्चे की हालत देखकर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर की जांच के बाद परिजनों को बताया कि सांप के डसने के निशान हैं. इसके बाद परिजन वापस घर पहुंचे और सांप की तलाश शुरू की. घर के एक कोने में सांप मिला, जिसे आसपास के लोगों की मदद से मार दिया गया.


परिजनों ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस तक लेकर पहुंचे. हालांकि, सांप का पोस्टमार्टम नहीं किया गया.


यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. बेटे की अचानक मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है. मां और पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.