ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया है. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है.</

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया है. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है.


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने 3 लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मजौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक के पास की है. मृतक तीनों युवक की पहचान पंचमुखी हनुमान टोला के रहने वाले दीना उर्फ दिनेश सहनी, राजकुमार सहनी और राजा साहनी के रूप में की गई है. तीनों मरने वाले आपस में रिश्तेदार हैं.


तीनों व्यक्ति सड़क किनारे खड़े थे, उसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो उन्हें रौंदते हुए निकल गयी. इस हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मझौल थाने के पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता