ब्रेकिंग
बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप

बाटा शो रूम में NCB की रेड, 150 ग्राम हेरोइन बरामद

SASARAM: रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाटा कंपनी के शो रुम में एनसीबी ने छापेमारी की। पटना से पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर 150 ग्राम हेरोइन बराम

बाटा शो रूम में NCB की रेड, 150 ग्राम हेरोइन बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाटा कंपनी के शो रुम में एनसीबी ने छापेमारी की। पटना से पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर 150 ग्राम हेरोइन बरामद किया। एनसीबी ने शोरुम के संचालक अभिषेक बोस व उसके भाई को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।  


बताया जाता है कि एनसीबी को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि डेहरी में नगर थाना के सामने हेरोइन की खरीद बिक्री की जाती है। एनसीबी की टीम बिना लोकल थाना को सुचित किए ही अचानक बाटा के शो रूम में पहुंच गई। शो रुम की जब तलाशी ली गयी तब 150 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात लाख रुपए बतायी जा रही है।


बाटा शो रुम में छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने मालिक अभिषेक बोस और उनके भाई रंजू उर्फ कलोल बोस को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।