ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बरसात बनी आफत : राजधानी के VIP इलाकों में जज आवास के सामने धंस गई रोड, फंस गई कार; जानिए फिर क्या हुआ

PATNA : बिहार में मानसून का आगमन हो चूका है। पुरे प्रदेश में झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलजमाव का नजारा देखने को मिल रहा है। इस बीच राजधानी पटना का वीआईपी इलाकों में शामिल वीरचंद

बरसात बनी आफत : राजधानी के VIP इलाकों में जज आवास के सामने धंस गई रोड, फंस गई कार; जानिए फिर क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून का आगमन हो चूका है। पुरे प्रदेश में झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलजमाव का नजारा देखने को मिल रहा है। इस बीच राजधानी पटना का वीआईपी इलाकों में शामिल वीरचंद पटल पथ का भारी बारिश के कारण धंस गया।जिसके बाद आनन - फ़नान में नजर निगम की टीम हड़कत में आई और इसका जायजा लिया। 


दरअसल, पटना में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। बरसात की वजह के कई इलाकों में जल जमाव हो गया। लोगों को इससे काफी परेशानी का सामने करना पड़ रह है। इसी कड़ी में राजधानी के वीआईपी इलाकों में शामिल वीरचंद पटेल पथ पर जज आवास के सामने का रोड अचानक से धंस गया। इस दौरान जस्टिस संदीप कुमार को जब उनकी फोर व्हीलर गाड़ी लेने पहुंची तो पूरी गाड़ी सड़क के गड्ढे में गिर गई। जिसके बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। 


बताया जा रहा है कि, नमामि गंगे योजना के तहत वीरचंद पटेल पथ स्थित जज आवास के पास खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। पाइप बिछाने के बाद ऊपर से मिट्टी डाल दिया गया था। लेकिन भारी बारिश के कारण मिट्टी का बहाब हो गया। इसी दरमियान जज को लेने आई गाड़ी फंस गई। हालांकि, काफी मस्कत के बाद जज की गाड़ी को निकाला गया। 


इधर, हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की तरफ से यह वादा किया गया था कि बरसात में पटना के लोगों को जल जमाव का सामने नहीं करना पड़ेगा। लेकिन निगम के सारे वादे बारिश के पानी में बह गए। बारिश के बाद पटना के कई इलाकों जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों को घरों में भी पानी घुस चुका है। करीब दो घंटे की बारिश के बाद एक बार फिर से ड्रेनेज सिस्टम फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें