ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

बारिश के पहले जलजमाव को लेकर पटना में अलर्ट, परेशानी में इन नंबर्स पर कॉल करिए

PATNA: बिहार में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इसको लेकर तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई है। मानसून के दौरान निगम क्षेत्र में जो परेशानी होती है, उससे अब आसानी से निपटा जा सकता है। ज़लज़माव की

बारिश के पहले जलजमाव को लेकर पटना में अलर्ट, परेशानी में इन नंबर्स पर कॉल करिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इसको लेकर तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई है। मानसून के दौरान निगम क्षेत्र में जो परेशानी होती है, उससे अब आसानी से निपटा जा सकता है। ज़लज़माव की सूचना और त्वरित निपटारे के लिए निगम मुख्यालय से लोग नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, टोल फ्री नंबर और मोबाइल नंबर जारी किया है। इस बार नगर निगम ने प्रत्येक अंचल कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष बनाया है, ताकि अंचल के लोग बारिश के दौरान जानकारी दे सके।


बुडको की ओर से भी टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिस पर ड्रेनेज पंपिग स्टेशन और संप हाउस से जुड़ी सूचना दिया जा सकेगा।


आपको बता दें कि मानसून की तैयारी के तहत नगर निगम ने सभी 75 वार्डों को 19 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन में करीब चार वार्ड तैयार किए गए हैं। प्रत्येक जोन के लिऐ एक जोनल निरीक्षक भी बहाल किया गया है। जोनल निरीक्षकों को बारिश के दौरान अपने संबंधित वार्डों में जलजमाव से जुड़ी परेशानी को समाधान तत्काल करना है। वहीं अगर जोनल निरीक्षक के स्तर से संभव नहीं है तो उसकी सूचना अपने से वरीय पदाधिकारियों को तत्काल दें। वहीं क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। सभी पंपिंग स्टेशन और संप हाउस में नियंत्रण कक्ष का नंबर आम जनता के लिए लिखा गया है।

टैग्स