ब्रेकिंग
Bihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

बारिश के कारण अस्पताल हुआ पानी-पानी, इमरजेंसी और डॉक्टर रूम समेत वार्ड तक हुए जलमग्न; परेशानी में मरीज

KAIMUR: एक घंटे की बारिश में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पानी-पानी हो गया है। अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर रूम सहित अस्पताल के कई कमरों में जलजमाव हो गया है। जिससे अस्पताल

बारिश के कारण अस्पताल हुआ पानी-पानी, इमरजेंसी और डॉक्टर रूम समेत वार्ड तक हुए जलमग्न; परेशानी में मरीज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: एक घंटे की बारिश में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पानी-पानी हो गया है। अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर रूम सहित अस्पताल के कई कमरों में जलजमाव हो गया है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पताल में उपस्थित नर्स डॉक्टर और अस्पताल की कर्मियों के परेशानी बढ़ गई है।


दरअसल, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन बरसात के मौसम में अनुमंडलीय अस्पताल में जल जमाव की स्थिति से डॉक्टर और मरीजों को जूझना पड़ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए ना तो अनुमंडलीय अस्पताल के पास ही कोई विकल्प है और ना ही इस पर अनुमंडल प्रशासन या नगर पंचायत ध्यान दे रही है। जिसका नतीजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।


बारिश के मौसम से पहले एनएच 2 की सर्विस सड़क के किनारे बने नाले का सफाई समय से नहीं करने के कारण यह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय पदाधिकारी सिर्फ निरीक्षण कर कोरम पूरा करने में लगे हैं। सरकार अस्पतालों को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर करोड़ों रुपए प्रतिमाह खर्च कर रही है।


लोगों में संक्रमण ना फैले इसको लेकर लगातार हिदायत भी दिया जा रहा है, लेकिन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है की बारिश में किस तरह से जल जमाव की समस्या से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया जूझ रहा है। वैसे में मरीजों के बीच संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता