ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण का शिक्षक नियोजन हुआ स्थगित

PATNA: शिक्षक नियोजन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षक

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण का शिक्षक नियोजन हुआ स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षक नियोजन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। 18 फरवरी तक नियोजन पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 


छठे चरण के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होने वाले शिक्षक बहाली प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। यह स्थगन कोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में किया गया है। उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के आलोक में विभाग ने नियोजन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने का फैसला लिया है।


विभाग के इस आदेश से सभी नियोजन इकाई को अवगत करा दिया गया है। बता दें कि जिले के विभिन्न माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली को लेकर प्रक्रिया चल रही थी। जिसके तहत 8 से 11 फरवरी तक नियोजन इकाइयों में प्रमाण पत्रों का सत्यापन का कार्य कर लिया गया था।


बड़ी खबर: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में छठे चरण का शिक्षक नियोजन हुआ स्थगित

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें