ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बड़हरा में राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह का जनसंपर्क अभियान, अग्निकांड पीड़ितों से भी मिले

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। आगजनी पीड़ितों से मुलाकात कर सहानुभूति जताई और कई गांवों में जनता से आशीर्वाद लिया। क्षेत्र में उनके समर्थन में उत्साह देखा गया।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह शनिवार को नामांकन के बाद बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान पर निकले। उन्होंने कहा कि यह दौरा जनता से आशीर्वाद और समर्थन लेने का है, ताकि बड़हरा को विकास की नई दिशा दी जा सके।


रामबाबू सिंह ने सबसे पहले सलेमपुर में अगलगी की घटना से प्रभावित तीन दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल लिया, ढांढस बंधाया पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे नागदा, ईटहना, सरैया, महोदही, बखोरापुर और बड़हरा गांव पहुंचे, जहां लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।


जनसंपर्क के दौरान मुलाकती दौर में  रामबाबू सिंह ने अपने नजदीकी और क्षेत्र की जनता से कहा  कि बड़हरा की जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा और विकास की नई शुरुआत होगी। मैं बड़हरा की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। जनसंपर्क के दौरान राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों में एक खुशी की लहर है कि एक ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को बड़हरा के विकास के राजद ने चुना है। हर वर्ग के लोगों बढ़ चढ़ाकर मिल रहे हैं।

टैग्स