ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

बिहार: बर्फीली हवा से बढ़ी कनकनी, जमुई रहा सबसे ठंडा

DESK :पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा बिहार बेहाल है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में तीन से छह डिग्री की गिरावट हुई है. वहीं सर्द हवाओं ने लोगों का ह

बिहार: बर्फीली हवा से बढ़ी कनकनी, जमुई रहा सबसे ठंडा
Anamika
2 मिनट

DESK :पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा बिहार बेहाल है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में तीन से छह डिग्री की गिरावट हुई है. वहीं सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है.  16 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं की वजह से लोगों को काफी कनकनी महसूस हुई. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई. 

राजधानी पटना में तापमान गिरने से कोल्ड डे जैसे हालात बन गए हैं. सबसे अधिक गया में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट आई. वहीं शुक्रवार को  सबसे ठंडा जिला जमुई रहा, यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.  पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिकों  का कहना है कि पहाड़ों से 12 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर ठंडी हवाओं का एक झोका फिर से बिहार में प्रवेश करेगा, जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान राहत की बात यह है कि दिन में धूप निकलेगी और लोगों को कोहरे से मुक्ति मिलेगी.