ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....

दीपावली-छठ पूजा में बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत, नई दिल्ली की स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा

Bihar Special Trains: रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। चारों ट्रेनों के 88-88 अतिरिक्त फेरे होंगे। इससे यात्रियों को त्योहारों व आगामी यात्रा सीजन में दिल्ली आने-जाने में राहत मिलेगी।

Bihar Special Trains
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Special Trains: रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए बरौनी एवं दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे उत्तर बिहार के साथ-साथ सीवान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, विस्तारित अवधि में ट्रेनों के संचालन समय, मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन अब 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस ट्रेन के 88 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 1 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। इसके भी 88 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।



इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन 30 नवंबर 2026 तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस का परिचालन 1 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। दोनों ट्रेनों के भी 88-88 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।



विस्तारित अवधि में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारों विशेष ट्रेनों में कुल 18-18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, चार शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी और सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।



बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच इन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ने से उत्तर बिहार के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में काफी सुविधा होगी। खासकर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।



त्योहारों और आगामी यात्रा सीजन के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी और बढ़ती भीड़ के बीच इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएंगे। इससे नियमित ट्रेनों पर भी यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है।



सीवान और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली में नौकरी, पढ़ाई या अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया जाना राहत भरा कदम है। त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त फेरों से सुविधा मिलेगी।



हालांकि, सीवान में इन विशेष ट्रेनों के ठहराव की स्थिति के अनुसार यात्रियों को संबंधित स्टेशन से अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। रेलवे के इस निर्णय से बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त टिकट और यात्रा विकल्प मिलेंगे। साथ ही त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता