ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बार बालाओं के साथ शराब पार्टी कर रहे थे लड़के, नए साल के जश्न में पुलिस ने डाल दिया खलल

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर शराब पीने या उसके कारोबार करने पर पाबंदी लागु है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का हकीकत क्या है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है

बार बालाओं के साथ शराब पार्टी कर रहे थे लड़के, नए साल के जश्न में पुलिस ने डाल दिया खलल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर शराब पीने या उसके कारोबार करने पर पाबंदी लागु है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का हकीकत क्या है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से तरह - तरह की योजनाएं बनाई जाती है और इसे अमलीजामा पहनाया जाता है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रही है। यहां शराब के नशे में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  जिसमें 2 युवतियां भी शामिल हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में नव वर्ष के मौके पर एक डांस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। जिसमें नर्तकियों को पटना और छपरा से बुलाकर डांस करवाया गया था। इस डांस कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा नर्तकी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। इसके बाद डांसर शोर मचाने लगी। हल्ला सुनकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद उनके द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी लोगों को गिरफ्तार कर सभी को थाना लाया गया। जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो सभी के शराब पिए होने की पुस्टि हुई।  


इधर, इस मामले को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि, मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दिया कि एक मकान में युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। इसी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई तो वहां 8 युवकों और दो युवतियों के शराब पीने की पुष्टि हुई। मौके पर पुलिस ने महंगी शराब की बोतल को भी बरामद किया है। 


 इसी दौरान कार्यक्रम में गिरफ्तार युवकों में पटना जिले के सूरज कुमार, अस्थावा थाना क्षेत्र के सोनू कुमार, तेलमर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार और बिट्टू कुमार,सारे थाना क्षेत्र के प्रल्हाद कुमार, नूरसराय थाना क्षेत्र के आदर्श सिन्हा, रहुई थाना क्षेत्र के रवि कुमार, नगर थाना क्षेत्र के अमरजीत कुमार, जबकि दो युवती पटना और छपरा की रहने वाली है ।