ब्रेकिंग
UCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान धीमा रहा और पहले चार घंटे में 12% से कम वोटिंग हुई। पुलिस ने वाहन जांच में 1.17 लाख नकद बरामद किए, वहीं प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता ने चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए।

Bankipur Bypoll
कार से से 1.17 लाख बरामद
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bankipur Bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग के पहले चार घंटों में 12 प्रतिशत से भी कम मतदान दर्ज किया गया। मौसम सुहावना होने के बावजूद चुनावी माहौल काफी गर्म है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



इसी दौरान पीरबहोर थाना पुलिस ने भवर पोखर के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार को रोककर तलाशी ली। जांच में कार सवार रामकृष्णा नगर निवासी एक युवक के पास से 1.17 लाख नकद बरामद हुए।



पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह निजी काम के लिए यह रकम लेकर जा रहा था। हालांकि, पुलिस बरामद नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल की पुष्टि करने में जुटी है। युवक को हिरासत में लेकर पीरबहोर थाने लाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



एसएसपी कार्यालय के सोशल मीडिया विंग के अनुसार, उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवर पोखर पशु अस्पताल के पास फॉर्च्यूनर वाहन से नकदी बरामद की और मामले की जांच शुरू कर दी।



वहीं, मतदान के बीच चुनावी सियासत भी गरमा गई है। जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। दूसरी ओर भाजपा ने भी प्रशांत किशोर के आरोपों का पलटवार करते हुए उन्हें निराधार बताया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता