ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी और जनता के जनादेश का सम्मान करने की बात कही।

बिहार न्यूज
बांकीपुर के धुरंधर साबित हुए PK
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव जीत गये हैं। बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार से 19324 वोट से वो चुनाव जीत गये हैं। प्रशांत किशोर की इस करारी जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।


बता दें कि 32 राउंड में आए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले। बीजेपी इस मजबूत सीट पर 50 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई। वही आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट मिले हैं। रेखा गुप्ता 49878 वोट से हार गई। चौथे स्थान प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव रहे, जिन्हें 973 वोट मिले।


वही पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पांचवें नंबर पर हैं। उनकी पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम 864 वोट हासिल कर पांचवे स्थान पर रहे हैं। उनके बाद छठे नंबर पर भारतीय आम आवाम पार्टी के प्रदीप कुमार रहे जिन्हें 781 वोट मिले। बांकीपुर उपचुनाव में सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को 70 वोट मिले। बांकीपुर की 645 जनता ने नोटा का बटन दबा दिया।