ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

नीतीश कुमार के कथित AI वीडियो पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर के आरोप पर JDU का पलटवार

बांकीपुर उपचुनाव में नीतीश कुमार के वीडियो संदेश को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने वीडियो को AI से तैयार फर्जी बताया, जबकि जेडीयू ने आरोपों को खारिज कर इसे नीतीश कुमार का अपमान बताया।

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर पर जेडीयू का पलटवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम 5 बजे थम गया। लेकिन इससे पहले 27 जुलाई की रात में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो संदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया था। जिसमें राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए बांकीपुर की जनता से वोट मांगते दिखे। नीतीश कुमार का वीडियो संदेश सामने आने के बाद चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दे दिया।


 उन्होंने एनडीए द्वारा जारी किये गये नीतीश कुमार के वीडियो को पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया। प्रशांत किशोर के इस दावे को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गलत करार दिया है। नीरज कुमार ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जी का जमानत जब्त होने की सौ प्रतिशत गारंटी है. ऐसी स्थिति में हताश और निराश होकर पीके ने माननीय नीतीश कुमार जी का अपमान कर दिया। नीरज ने कहा कि जिनके घर का नमक आपने खाया है, उन्ही के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं।


नीतीश कुमार के वीडियो पर क्या बोले प्रशांत किशोर?   

नीतीश कुमार का वीडियो सामने आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने पहले ही अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कल NDA की ओर से नीतीश कुमार का एक वीडियो अपील जारी किया गया, जो पूरी तरह फर्जी है। इसे AI का उपयोग करके तैयार किया गया है और नीतीश कुमार ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है।


पीके ने बताया कि अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो पाएंगे कि इसे AI से एडिट किया गया है। यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है और न ही यह उनका दिया हुआ कोई बयान है। इससे पता चलता है कि BJP कितनी डरी हुई है। अगर नीतीश कुमार ने सच में वह बयान दिया है, तो उन्हें अपनी पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उसे दोहराने के लिए कहें, हम तुरंत चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। BJP पहले ही हार चुकी है। अब बस सवाल इस बात का है कि वे कितने बड़े अंतर से हारेंगे।


प्रशांत किशोर पर जेडीयू का पलटवार

प्रशांत किशोर के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्त नीरज कुमार ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जी का जमानत जब्त होने की सौ प्रतिशत गारंटी है. ऐसी स्थिति में हताश और निराश होकर पीके ने माननीय नीतीश कुमार जी का अपमान कर दिया। जिनके घर का नमक आपने खाया है। किसी कि हिमाकत है कि नीतीश कुमार जी का आर्टिफिशियल विडिया बना दे। 


जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार जी से मिलकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार जी ने वीडियो काम को बदौलत जारी किया। निशांत कुमार जो जेडीयू के सर्वमान्य नेता हैं उन्होंने चुनावी प्रचार में सभा को संबोधित किया। हिमाकत कैसे कर दिया नीतीश कुमार का अपमान करने का। 


उन्होंने कहा कि समाज के अतिपिछड़ा समुदाय दलित अल्पसंख्यक पिछड़ा एवं सामान्य समुदाय के लोगों को इस बात का ऐहसास है कि नीतीश कुमार जी हर लोगों के दिल में बसते हैं। साथ ही साथ महिलाए जो नीतीश कुमार जी को अभिभावक मानती है, आपने नीतीश कुमार जी का अपमान नहीं किया बल्कि बांकीपुर की जनभावना का अपमान किया है।


नीरज कुमार ने आगे कहा कि ईवीएम मशीन पर कमल छाप जब दबेगा और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार जब जीतेंगे तब आप जैसे लोग जो राजनीत को व्यवसाय बनाने वाले लोग हैं औंधे मुंह गिरकरके नीतीश कुमार का अपमान बांकीपुर के मतदाता कतई नहीं सकेगा। यह आप देख लीजिएगा।

नीतीश कुमार के कथित AI वीडियो पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर के आरोप पर JDU का पलटवार 

टैग्स