ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामदबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

बांकीपुर उपचुनाव: कार्यकर्ता सम्मेलन में मुकेश सहनी का BJP पर हमला, गठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन धर्म निभाने और महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने निषाद गुरुकुल और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे भी उठाए

बिहार न्यूज
भाजपा की हार तय : मुकेश सहनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीआईपी के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से अंतिम समय तक पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में डटे रहने का आह्वान किया।


‎मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा वोट हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम हारें या जीतें, लेकिन हमारा वोट वहीं जाना चाहिए जहाँ हमारी पार्टी, हमारा नेता और हमारे समाज का हित सुरक्षित हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन धर्म निभाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के भ्रम, अफवाह या माहौल की चर्चाओं में पड़ने की जरूरत नहीं है। पूरी मजबूती के साथ अपने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराइए।


‎उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली वाली हमारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसे राजनीतिक रूप से हराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि बाँकीपुर में भाजपा का वोट दो तरफ से बंट रहा है और यदि वीआईपी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में डटे रहे तो गठबंधन की जीत निश्चित होगी।


‎ उन्होंने कहा कि चुनावी समय में कई लोग तरह-तरह के लालच और प्रलोभन देकर वोट प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं को अपने समाज और अपने मिशन के प्रति ईमानदार रहना होगा।

‎मुकेश सहनी ने कहा कि समाज की ताकत ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। आज जो भी राजनीतिक पहचान उन्हें मिली है, वह समाज और कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है। उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज उनका साथ छोड़ देगा, उस दिन उनका राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। इसलिए समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।

‎ उन्होंने आरक्षण और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी लगातार निषाद समाज और वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पटना के दीघा पुल के नीचे सात एकड़ में निषाद गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्घाटन अगले वर्ष सुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर किया जाएगा। यहाँ देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वर्ष 2029 की राजनीतिक लड़ाई के लिए मजबूत संगठन तैयार किया जा सके।

‎सम्मेलन के अंत में मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर गठबंधन के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने, वोट की सुरक्षा करने तथा किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर गठबंधन बाँकीपुर में जीत दर्ज करेगा और यह जीत वीआईपी कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रमाण बनेगी।

‎इस सम्मेलन पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति, पटना महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सहनी , पटना जिला अध्यक्ष अर्जुन सहनी, इफ्तकार अहमद, वरुण विजय सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टैग्स