ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में सम्राट चौधरी, नितिन नबीन, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

बिहार न्यूज
BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहा है। BJP ने एक साधारण कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। नीरज सिन्हा ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। अब बीजेपी चुनाव प्रचार में लगेगी। बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 


कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बीजेपी ने मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर को भी स्टार प्रचारक बनाया है। तीनों सिंगर बांकीपुर की जनता के बीच नीरज सिन्हा को जीताने के लिए पहुंचेंगे। बांकीपुर की जनता से नीरज सिन्हा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। 


बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। 1995 से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है, इसलिए इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से जनसुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव के मैदान में उतारा है, तो वही बीजेपी ने कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। देखिये इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?  

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

टैग्स