ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुलाई। सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

बिहार न्यूज
PK के चुनावी मैदान में उतरने पर हलचल तेज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर द्वारा चुनावी दावेदारी पेश किए जाने के बाद राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई गई।


बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, मंगल पांडेय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार, बैठक में जिन नामों पर सहमति बनेगी, उन्हें अंतिम निर्णय के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा बांकीपुर सीट से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारती है और जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के मुकाबले किस चेहरे पर दांव लगाती है।


बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जनसुराज पार्टी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस घोषणा के बाद इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।


प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बांकीपुर उपचुनाव की पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। उनके मैदान में आने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान को और तेज करने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है।


यह सीट पहले नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और फिर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से इस उपचुनाव को लेकर सियासी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं और सभी दलों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है। 


बांकीपुर की सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस सीट के लिए फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। प्रशांत किशोर के सामने बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी रणक्षेत्र में उतारती है, इस पर हर किसी की नजर है।


बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती रही है।


नितिन नवीन से पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा बांकीपुर सीट से कई बार विधायक रहे।  पटना शहर के राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने के बाद मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट

टैग्स