ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आगे कहा कि हम सब लोग जनता के जनमत का आदर और सम्मान करते हैं। हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं है। जो जनता ने जनमत दिया है, उस जनमत का हम आदर करते हैं, हार जीत तो लगी रहती है

बिहार न्यूज
हार पर बोलीं बीजेपी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर ने सेंध लगा दी हैं। जनसुराज ने पहले राउंड से अपनी लीड बनाए रखी है। 24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नीरज सिन्हा 34566 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता पिछड़ती दिख रही हैं। उन्हें अबतक11197 वोट मिले हैं। आंकड़ों को देखते हुए प्रशांत किशोर की जीत तय मानी जा रही है। अभी तक कुछ ही राउंड की गिनती बाकी है। ऐसे में बीजेपी के बड़े नेता का बयान सामने आया है। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि राजद और प्रशांत किशोर अंदर ही अंदर गठबंधन कर ली थी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता को धोखा दिया है, उनसे पैसा खर्च करवाया है। 


बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आगे कहा कि हम सब लोग जनता के जनमत का आदर और सम्मान करते हैं। हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं है। जो जनता ने जनमत दिया है, उस जनमत का हम आदर करते हैं, हार जीत तो लगी रहती है। हम लोग अब हार की समीक्षा करेंगे। इंसान से चुक तो होती ही है। 


उन्होंने कहा कि ये उम्मीद नहीं थी लेकिन वोट का जब प्रतिशत कम हुआ था तब हम चिंतित हो गये थे। बीजेपी का अभी भी बांकीपुर गढ़ है। हमारे वोटर घर से नहीं निकले इस पर हमलोगों को विचार करना है। 34 प्रतिशत वोट हुआ है। राजद के कार्यकर्ता को सोचना चाहिए, उनके प्रत्याशी को उनके नेता ही ने ठग लिया। उन्होंने जन सुराज के नेता से तालमेल बिठा लिया और अपने प्रत्याशी को हरा दिया। कोई यादव या मुस्लिम कैंडिडेट रहता तो तेजस्वी जी इतना लापरवाह नहीं रहते। अतिपिछड़ा महिला चुनाव लड़ रही थी, इसलिए तेजस्वी यादव ने लापरवाही की। तेजस्वी यादव कभी भी अतिपिछड़ा को मदद नहीं कर सकते।


मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि तेजस्वी जी रेखा गुप्ता को ठगने का काम किया। रेखा गुप्ता का पैसा खर्ज करके तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर से तालमेल कर लिया। पहले ही कह देते कि आप मैदान में मत आईए लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाया। कुत्ता बिलाई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के किसी नेता ने इस तरह का बयान नहीं दिया था। बल्कि जन सुराज के नेता हमारे कार्यकर्ता को कुत्ता बिलाई कह रहे थे। हमारे पार्टी के नेता का बयान है तो दिखाइए। नीरज कुमार की हार पर कहा कि हमने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया था और आगे भी टिकट देंगे। जनता के जनमत का हम सम्मान करते हैं हार जीत तो लगा ही रहता है।