ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाता

Bankipur By Election: पटना की VIP सीट बांकीपुर का पूरा नक्शा, जानिए कहां से कहां तक फैला है विधानसभा क्षेत्र

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना में मतदान जारी है। इस हाई-प्रोफाइल सीट का क्षेत्र गंगा घाट से लेकर गांधी मैदान, पटना जंक्शन और कंकड़बाग तक फैला हुआ है। जानिए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन से इलाके शामिल हैं।

Bankipur By Election: पटना की VIP सीट बांकीपुर का पूरा नक्शा, जानिए कहां से कहां तक फैला है विधानसभा क्षेत्र
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bankipur By Election : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतदान से पहले ही सभी मतदानकर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए थे और पूरी रात बूथों पर रहकर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को जोड़ने और सुरक्षित रखने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 जोनल दंडाधिकारी और 8 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी वाहन जांच, सीमा सीलिंग, नाकेबंदी, नदी गश्ती, अश्वरोही गश्ती और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ड्रॉप गेट की निगरानी कर रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट पटना शहर की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। ऐसे में मतदाताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर इस सीट का क्षेत्र कहां से शुरू होकर कहां तक फैला हुआ है।

पटना कॉलेज से शुरू होता है बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र

पटना और वैशाली जिले को अलग करने वाली गंगा नदी के इस पार पटना शहर में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का विस्तार है। इस सीट की सीमा पटना कॉलेज घाट के आसपास से शुरू होती है। पटना कॉलेज, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH), बिहार उर्दू अकादमी और देवी स्थान जैसे प्रमुख इलाके इसी विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

अशोक राजपथ के किनारे बसे कई महत्वपूर्ण स्थान भी बांकीपुर विधानसभा का हिस्सा हैं। इनमें मिश्री घाट, सिविल कोर्ट घाट, महेंद्रु घाट, बीएन कॉलेज घाट, अंटा घाट, पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, श्री राधाकृष्ण मंदिर, बांकीपुर पोस्ट ऑफिस, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, सिविल कोर्ट और बीएन कॉलेज जैसे इलाके शामिल हैं। गंगा किनारे बसे इलाकों की बात करें तो बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पश्चिम दिशा में मैनपुरा तक फैला हुआ है।

शहर के प्रमुख बाजार और संस्थान भी बांकीपुर में

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पटना शहर के कई व्यस्त और प्रमुख इलाके शामिल हैं। आनंदपुरी, श्रीकृष्णापुरी, पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, एन कॉलेज, सहदेव महतो मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट, ऑफिसर्स फ्लैट, पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार कर्मचारी बीमा निगम जैसे क्षेत्र भी इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत आते हैं।

वहीं कोतवाली चौक, मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, न्यू डाक बंगला रोड, बुद्ध मार्ग, न्यू मार्केट, पटना जंक्शन, फ्रेजर रोड और बंदर बगीचा जैसे शहर के व्यस्त इलाके भी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। हालांकि कोतवाली से पश्चिम की ओर बढ़ने पर क्षेत्र दीघा विधानसभा में चला जाता है।

रेलवे लाइन के आसपास के इलाके भी शामिल

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का विस्तार रेलवे लाइन के आसपास के इलाकों तक भी है। मीठापुर, यारपुर और जक्कनपुर के कई हिस्से इस सीट में आते हैं। बिहार विधानसभा के सामने स्थित भिखारी ठाकुर पुल से यारपुर की ओर जाने वाले रास्ते में भी विधानसभा सीमा तय है। गर्दनीबाग रोड नंबर-1 से पहले का इलाका बांकीपुर में आता है, जबकि इसके दूसरी तरफ का क्षेत्र दीघा विधानसभा में शामिल हो जाता है।

गर्दनीबाग इलाके में झुनझुन महल की ओर स्थित क्षेत्र, केपीएस मेमोरियल हाई स्कूल, जीबी पब्लिक स्कूल, जक्कनपुर कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, दशरथा, सिपारा, विग्रहापुर, नवरतनपुर, नंदलालपुर, पोस्टल पार्क और चांदमारी तक बांकीपुर विधानसभा की सीमा फैली हुई है।

कंकड़बाग से लेकर गांधी मैदान तक फैला क्षेत्र

कंकड़बाग इलाके में चिरैयाटांड़ के आसपास का हिस्सा भी बांकीपुर विधानसभा में आता है। इसके अलावा कदमकुआं, लोहानीपुर, पीरमुहानी, लालजी टोला, दरियापुर, बाकरगंज, सब्जीबाग, भंवर पोखर, सालिमपुर अहरा, गांधी मैदान और एग्जिबिशन रोड जैसे प्रमुख क्षेत्र भी इसी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।

इस तरह देखा जाए तो बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पटना शहर के पुराने इलाकों, व्यापारिक केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों और कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को समेटे हुए है। यही वजह है कि इस उपचुनाव पर पूरे बिहार की नजर टिकी हुई है। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।