ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोप

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के दौरान प्रशांत किशोर ने पटना पुलिस पर वोटर्स और जनसुराज कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी पर पैसे बांटने और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

Bankipur By Election
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bankipur By Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह से ही वोटिंग जारी है। वोटर्स कतारबद्ध होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं। मतदान के बीच पुलिस लाइन स्थित बूथ संख्या 106, 107 और 108 पर हंगामा हो गया। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने वोटर्स को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।



प्रशांत किशोर ने कहा कि हम तो इसलिए घूम रहे हैं कि पुलिस के द्वारा जनसुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मैं लोगों को बताना चाह रहा हूं कि डरने की जरुरत नहीं है, इस राज के खिलाफ ही तो लड़ाई है। अपराधियों का जो यहां राज चल रहा है और उनकी जो सरकार चल रही है उसी के खिलाफ हमारी लड़ाई है।



पीके ने कहा कि पुलिस के डराने धमकाने से बांकीपुर की जनता मानने वाली नहीं है। जनता के वोट से ही तय होगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। पटना के सभी मीडिया और पत्रकारों को मालूम है कि बीजेपी के लोग घर घर जाकर पैसा बांटे हैं। पुलिस को ये सभी चीजें नहीं दिख रही है और वह जनसुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। 25 से अधिक जनसुराज के नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।



उन्होंने कहा कि आज भी जहां जनसुराज का डेस्क लगा हुआ है, पुलिस उसे उठाकर ले जा रही है। पटना पुलिस लोगों डरा रही है लेकिन इन सब चीजों का उल्टा असर होगा। अंतिम निर्णय जनता को करना है। जनता को पुलिस लाठी चलाकर डरा नहीं सकती है। पुलिस का इस्तेमाल कर लोगों को अपने मन से वोट नहीं देने देना, यह गलत है इसपर रोक लगनी चाहिए।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता