ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुंडन कराने देवघर जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी बस पलटी, 22 घायल

BANKA : बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां मधुबनी से देवघर जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें 22 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BANKA : बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां मधुबनी से देवघर जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें 22 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मधुबनी के बेनीपट्टी के बिरौली के रहने वाले मिंटू कामत अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए बस रिजर्व करा देवघर जा रहे थे. बस में मंटू कामत के परिजन सहित गांव के 40 लोग सवार थे. 

शुक्रवार की सुबह बस जैसे ही बांका से आगे बढ़ी तो मंगला के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क पर ही पलट गई. इस हादसे में बस पर सवार 6 बच्चे समेत 22 लोग घायल हो गए. घायलों में मिंटू कामत, उनकी पत्नी उनके बच्चे सहित कई रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया था. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस के अंदर से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है.