ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

लव ट्राएंगल में भाई की हत्या : आशा कार्यकर्ता के प्यार में कातिल बन गया मुखिया

BANKA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे यह मालूम नहीं चलता है कि उसकी तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह किस हद तक जायज हैं। कभी-कभी लोग अपने इश्क को पाने के लिए खौ

लव ट्राएंगल में भाई की हत्या : आशा कार्यकर्ता के प्यार में कातिल बन गया मुखिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे यह मालूम नहीं चलता है कि उसकी तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह किस हद तक जायज हैं। कभी-कभी लोग अपने इश्क को पाने के लिए खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के बांका से सामने आया है। जहां लव ट्राएंगल में एक मुखिया ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसका शव मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के पास फेंक दिया।


मिली जानकारी के अनुसार बांका में अवैध संबंध और लव ट्राएंगल में किराना दुकान चलाने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टाउन थाना इलाके के महेशाडीह निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसका शव प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के पास रविवार को बरामद किया गया। पुलिस ने सुनील की रिश्ते की भाभी सह प्रेमिका रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जो आशा कार्यकर्ता है। 


बताया जा रहा है कि रूबी का सुनील के चचेरे भाई और स्थानीय मुखिया श्रीकांत मंडल से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील, रूबी और श्रीकांत के अवैध संबंध से जुड़ा ऑडियो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी के चलते उसकी गला दबाकर और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे मंदार पर्वत पर फेंक दिया गया।


उधर, मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सुनील की प्रेमिका रूबी देवी और मुखिया श्रीकांत मंडल सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी श्रीकांत दिल्ली में रहता है। उसी ने सुनील की हत्या की साजिश रची थी। वारदात वाले दिन रूबी सुनील को मंदार पर्वत लेकर गई थी। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वहीं तीनों ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी और उसका मोबाइल भलजोर में फेंक दिया। इसके बाद एक आरोपी भलजोर से देवघर चला गया और दूसरा रूबी के साथ गांव लौट आया।