ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जानिए क्या है पूरी बात

BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका में सड़का हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इस  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, उन्होंने युवक की हत्या करने की भी आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला रजौन थाना क्षेत्र में का बताया जा रहा है। 


बताया जाता है कि, रजौन प्रखंड अंतर्गत मंझगाय-डरपा पंचायत में स्थित चार भौरिया चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया।  मृतक की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी घंटु राय के 26 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर  मृतक के परिजनों ने बताया कि - अमर घर से निकला था, इसके कुछ घंटे बाद गांव में हल्ला हुआ कि अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी है। मौके पर जब हम लोग पहुंचे तो अमर कुमार का शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ था। 


उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर एसआई अरविंद कुमार और रवि कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आगे की जांच में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।  घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।