ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: तीन बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ा और...

BANKA : प्रेम कहानी का एक अनोखा मामला बांका जिले से आया है, जहां 3 बच्‍चों की मां का एक युवक पर दिल आ गया। उनके बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेमी रात के अंधेरे का फायदा उठात

बिहार: तीन बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ा और...
First Bihar
2 मिनट

BANKA : प्रेम कहानी का एक अनोखा मामला बांका जिले से आया है, जहां 3 बच्‍चों की मां का एक युवक पर दिल आ गया। उनके बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेमी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला से मिलने पहुंच गया। लेकिन, इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और दोनों की कहानी बदलकर रख दी। अब ये प्रेम कहानी पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। 



मामले से जुड़ी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें प्रेमी-प्र‍ेमिका बंधे हुए दिख रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों को बांधकर उनकी पिटाई भी की गई है।  जानकारी के मुताबिक़, दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मामला बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव का है। प्रेमी की पहचान रूदल कुमार के रूप में हुई है, जबकि प्रेमिका शांता देवी बताई जा रही है। 



घटना की सूचना मिलने के बाद सन्हौला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और आपसी सहमति से सन्हौला थानाध्यक्ष के निर्देश पर शीतला मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। 



बताया जा रहा है, महिला का पति प्रदेश में रहता था। वहां मजदूरी कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पति की गैरमौजूदगी में ही महिला को युवक से प्यार हो गया। सोमवार की देर रात जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। अंत में दोनों की शादी करा दी गई और महिला को दूसरे पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। वहीं, तीनों बच्‍चे दादा के साथ रहेंगे। 

टैग्स