ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार से बड़ी खबर: ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मुरहरा स्टेशन के पास बैजनाथपुर गांव की है। यहां

बिहार से बड़ी खबर: ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मुरहरा स्टेशन के पास बैजनाथपुर गांव की है। यहां एक दंपति अपनी मासूम नतनी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान तीनों पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई है।


मृतकों की पहचान रजौन प्रखंड के कमलपुर निवासी अभय झा के बेटे संजय झा, उनकी पत्नी पूनम झा और दो वर्षीय नतनी परी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय झा अपनी पत्नी पूनम और नतनी परी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। मुरहरा स्टेशन के आगे बैजनाथपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बांका से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे तीनों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति बिना क्रॉसिंग वाले जगह से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे और इस बात से अनजान थे कि ट्रेन उनके काफी करीब आ चुकी है। ट्रैक पार करने के दौरान उनकी बाइक वहां फंस गई और जबतक कुछ कर पाते सामने से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने तीनों को रौंद डाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।