ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : सरेआम डबल मर्डर से सनसनी, बालू माफियाओं ने घटना को दिया अंजाम

BANKA : बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा

बिहार : सरेआम डबल मर्डर से सनसनी, बालू माफियाओं ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

BANKA :  बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बालू माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है.


वारदात बिहार के बांका जिले की है, जहां शम्भूगंज थाना के दिनदयालपुर में बालू के अवैध खनन को लेकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतकों की पहचान शम्भूगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर के रहने वाले राहुल कुमार और कूंथा के रहने वाले रुपेश यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बदुआ नदी का दीनदयालपुर स्थित चौर से लगातार बालू का अवैध खनन शम्भूगंज और दीनदयालपुर के बालू माफिया करते रहे हैं और दोनो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई भी चलती रही है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. घटना के बाबत मृतक राहुल के पिता देवनंदन मण्डल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दोनों की दीनदयालपुर के बालू माफियाओं से कमीशन को लेकर झड़प हुई थी, जिसकी जानकारी राहुल ने अपने परिजनों को भी दी है. पिता का कहना है कि पैसे को लेकर ही दीनदयालपुर के बालू माफियाओं ने साजिशन दोनो की गोली मारकर हत्या कर दी है.

टैग्स