ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गर्लफ्रेंड को घर बुलाना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे

BANKA: बांका में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना काफी भारी पड़ गया। युवक तीन दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने लुधियाना से बांका आया था। रात के अंधेरे में दोनों प्रेमी युगल मुलाक

बिहार: गर्लफ्रेंड को घर बुलाना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना काफी भारी पड़ गया। युवक तीन दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने लुधियाना से बांका आया था। रात के अंधेरे में दोनों प्रेमी युगल मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों और लड़की के घर वालों ने दोनों को धर दबोचा और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दोनों के बीच पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना पंजवारा की है।


बताया जा रहा है कि पंजवारा निवासी रंजीत पासवान का 22 साल का बेटा ऋषभ कुमार का डहरलंगी गांव निवासी लालबाबा मरांडी की 20 वर्षीय बेटी करिश्मा से पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए बेचैन हो गए। प्रेमिका से मिलने के लिए ऋषभ तीन दिन पहले लुधियाना से बांका पहुंचा था।


रविवार की देर रात करिश्मा अपने प्रेमी ऋषभ से मिलने के लिए पंजवारा स्थित उसके घर पहुंच गई। इस बात की भनक लगते ही ग्रामीण ऋषभ के घर पहुंचे और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। फिर क्या था बाद जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों प्रेमी युगल ने गांव वालों के सामने शादी की ईच्छा जाहिर की। जिसके बाद बिना बैंड बाजा और बारात के गांव के मंदिर में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। शादी में परिजन तो नहीं शामिल हुए लेकिन दोनों प्रेमी युगल काफी खुश नजर आ रहे थे।

टैग्स