ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : दादा के श्राद्ध में बार बालाओं से करवाया डांस, अवैध हथियार से की हर्ष फायरिंग

BANKA : वैसे तो शादी समारोहों या बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस या हर्ष फायरिंग देखने को मिलता है. लेकिन बिहार के बांका से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां पर ए

बिहार : दादा के श्राद्ध में बार बालाओं से करवाया डांस, अवैध हथियार से की हर्ष फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : वैसे तो शादी समारोहों या बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस या हर्ष फायरिंग देखने को मिलता है. लेकिन बिहार के बांका से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां पर एक पोते ने हर्ष फायरिंग कर ना केवल अपने दादा की मौत को सेलिब्रेट किया बल्कि बार बालाओं से डांस भी करवाया. बताया जा रहा है कि यह मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र का है.


यहां तेतरिया किशनपुर गांव में दादा की मौत के बाद पोते ने बार बालाओं से डांस करवाया और अपने हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग भी किया. आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दादा के श्राद्धकर्म में फायरिंग करने वाले युवकों के नाम राजेश यादव और मिथिलेश यादव बताया जा रहा है.


घटना के संबंध में एसपी ने कहा कि हमें आर्केस्ट्रा में डांस की बात पता चली थी. वीडियो को ध्यान से देखने पर अवैध हथियार से फायरिंग करने की बात सामने आई है. एसपी ने बताया कि आरोपी राजेश और मिथिलेश कुख्यात अपराधी हैं. उनपर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को महीनों से उनकी तलाश थी. बताया जा रहा है कि दोनों कई बार जेल जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राजेश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

टैग्स