ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

बांका में मातम का मंजर… मैट्रिक छात्र की पीट-पीटकर हत्या, बांध किनारे मिला शव; वजह बनी रहस्य

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव में 16 वर्षीय एक मैट्रिक छात्र का शव मिलने से पूरे इलाके में शोक माहौल बन गया है। परिजन और ग्रामीण हत्या की सच्चाई…

बांका में मातम का मंजर… मैट्रिक छात्र की पीट-पीटकर हत्या, बांध किनारे मिला शव; वजह बनी रहस्य
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय एक मैट्रिक छात्र की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गुरुवार सुबह सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव स्थित मेनमा टिल्हा लेंगड़ा बांध के नीचे किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बरामद होते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।


मृतक की पहचान टोनापाथर गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र आशीष कुमार उर्फ किरण के रूप में हुई है। आशीष की उम्र महज 16 वर्ष थी और वह पढ़ाई में बेहद होनहार बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि अब तक किसी पर नामजद आरोप नहीं लगाया गया है।


ग्रामीणों ने सुबह जब बांध के नीचे शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।


आशीष की मां बिंदु देवी ने बताया कि उनका बेटा बांका शहर के नेहरू कॉलोनी गली नंबर-2 स्थित मां सरस्वती आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अगले वर्ष होने वाली मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि वह पढ़ाई में तेज था और हमेशा अच्छे अंक लाता था।


परिवार वालों का कहना है कि आशीष को पढ़ाने के लिए हर संभव सुविधा दी जा रही थी। माता-पिता का सपना था कि बेटा पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी बेरहमी से छीन ली गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और मां बार-बार बेसुध हो रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, गतपत तांती, राजेश कुमार यादव, रोहित यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने इस जघन्य हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि इतने छोटे और मासूम छात्र की हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की भी अपील की गई है।


थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं किसी से पुरानी रंजिश या विवाद तो नहीं था। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।