ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: ‘भारत माता की जय’ का विरोध पड़ा भारी, DPO ने शिक्षक हसन रजा के खिलाफ ले लिया बड़ा एक्शन

बिहार के बांका में राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान करने वाले एक शिक्षक को डीपीओ ने सस्पेंड कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह एक्शन लिया गया है.

action against teacher
शिक्षक के खिलाफ बड़ा एक्शन
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले के संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय, विश्वासपुर के शिक्षक मोहम्मद हसन रजा को कई गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। इन आरोपों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, कर्तव्यहीनता और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान शामिल हैं।


विभिन्न शिकायतों के अनुसार, रजा बच्चों के साथ सोते हुए पाए गए हैं, कक्षा में कुर्सी पर बैठकर सोते हैं, बिहार राज्य गीत गाने में बाधा डालते हैं और भारत माता की जय बोलने पर टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भी अनुशासनहीनता दिखाई है।


जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि रजा के खिलाफ कई साक्ष्य हैं और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन की अवधि के दौरान रजा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चांदन के कार्यालय में होगा।


विद्यालय में अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी जांच चल रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय राय को पहले ही हटा दिया गया है। डीपीओ के इस एक्शन के बाद अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता