ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, एक भाई की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बांका में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी से दो सगे भाई बेहोश हो गए। हादसे में एक भाई त्रिलोचन कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका शहर के ईदगाह रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बुधवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाई बेहोश हो गए। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में जारी है।



जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सेफ्टी टैंक में उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस के कारण दोनों की हालत बिगड़ी और वे टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए।



बताया जा रहा है कि दोनों भाई निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए अंदर गए थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी और वे टैंक में ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।



इसी दौरान घटना की सूचना युवा समाजसेवी ऋषभ मिश्रा को मिली। उन्होंने अन्य युवाओं के साथ मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और दोनों भाइयों को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।



अस्पताल में डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृतक की पहचान केवल डीह निवासी लड्डू मंडल के पुत्र त्रिलोचन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के इस तरह के काम कराए जाने पर चिंता जताई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता