ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Banka news: तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, खेल-खेल में गई दोनों की जान

BANKA: बांका में खेल-खेल में एक भाई-बहन की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों पोखर में जा गिरे और डूबने से दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है।

Banka news: तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, खेल-खेल में गई दोनों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में खेल-खेल में एक भाई-बहन की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों पोखर में जा गिरे और डूबने से दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया कला गांव की है।


मृतक भाई-बहन की पहचान फुलवरिया कला गांव निवासी भैरो यादव के 8 साल के बेटे अंकुश कुमार और 6 साल की बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते पोखर के पास पहुंच गए थे, जहां पैर फिसलने के बाद दोनों भाई-बहन तालाब में जा गिरे।


इस घटना के बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से एक तरफ जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है और लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं।