ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दारोगा को ऑटो ड्राइवर ने दौड़ा-दौड़ाकर बीच बाजार में पीटा, पकड़ने की कोशिश करने वाले दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

BANKA: अमरपुर शहर के गोला चौक पर जाम हटाने गये दारोगा विजय कुमार सिंह को ऑटो चालक सेवानिवृत्त चौकीदार का बेटा टिंकू पासवान ने सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बीच बाजार में पिटाई कर दी. पु

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BANKA: अमरपुर शहर के गोला चौक पर जाम हटाने गये दारोगा विजय कुमार सिंह को ऑटो चालक सेवानिवृत्त चौकीदार का बेटा टिंकू पासवान ने सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बीच बाजार में पिटाई कर दी. पुलिस पदाधिकारी को पीटता देख आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे और बीच बचाव कर दोनों को अलग किया.   

पटना में स्कूल टीचर बच्चे को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर करती थी गंदा काम, मना करने पर करती थी पिटाई

दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर किया जख्मी

ऑटो चालक संग्रामपुर गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार नरेश पासवान का बेटा है. पुलिस पदाधिकारी के पिटाई की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे काफी देर तक वाहनों के आवाजाही नहीं होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी बीच ऑटो चालक ने पुलिस पदाधिकारी एवं मौके पर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मौके से ऑटो लेकर पवई की ओर भाग खड़ा हुआ. लेकिन जब थाना में मौजूद राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को मिली तो ऑटो का पीछा किया.जब पवई यूको बैंक के समीप एसआई राजेश कुमार सिंह ने ऑटो को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया तो उसने ऑटो से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें राजेश सिंह व विजय शंकर सिंह भी जख्मी हो गया. टक्कर मारने के बाद भी ऑटो चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के मदद से उसे धर दबोचा.

ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने भी पुलिस को दी गाली

इसी बीच ऑटो चालक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी ने मिलकर पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दिया. जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पडा. हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले थाना लाया. पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.


रिपोर्टिंग
v

रिपोर्टर

virendra kumar

FirstBihar संवाददाता