ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

...अचानक मंच पर आकर डांस करने लगे SDM समेत कई सरकारी अफसर, देखें VIDEO

BANKA : बिहार हमेशा से अपने अलग -अलग तरीकों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला प्

...अचानक मंच पर आकर डांस करने लगे SDM समेत कई सरकारी अफसर, देखें VIDEO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार हमेशा से अपने अलग -अलग तरीकों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो  में यह साफ़ नजर आ रहा है कि इस कार्यक्रम में कई पदाधिकारी डांस करते हुए नजर आ रहे है। 


दरअसल, मेला के प्रथम दिन रविवार की रात मंदार महोत्सव के मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात गायिका मधु श्री सहित कई गायकों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान बांका जिला प्रशासन के कुछ पदाधिकारी का मन इतना उत्साहित हो गया कि वे मंदार महोत्सव के मंच पर आकर अपने आप को नहीं रोक पाए और जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मंदार महोत्सव के मंच पर सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं एक अन्य पदाधिकारी को मंच पर डांस करते देखा वहां उपस्थित दर्शक ने खूब सराहा।


मालूम हो कि, मेले का उद्घाटन आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री मो शाहनवाज आलम व लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बांका सांसद गिरिधारी यादव, विधायक मनोज यादव, भूदेव चौधरी ने दीप जलाकर किया। संथाल नृत्य के जरिए मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रवेश द्वार से लेकर कृषि प्रदर्शनी तक किया गया।


आपको बताते चलें कि, भीषण ठंड के बाद भी मेला में घूमने आए दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी और पहले ही दिन मकर संक्रांति पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेला में देश के विभिन्न प्रांतों से आए दुकानदारों की चमक राजकीय महोत्सव में देखने को मिल रही है। राजकीय मेले में दुकानो की संख्या भी डेढ़ गुुनी हो गयी।