ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

Bank Robbery : बाइक सवार पांच अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को दिया अंजाम, इलाके में मचा हड़कंप

Bank Robbery : अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

Bank Robbery :
Bank Robbery :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जिले के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर पंचायत के बिरहिमा स्थित ग्रामीण बैंक को बदमाशों ने निशाना बनाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया है उसका रंग  सफेद और दूसरा नीला बताया जा रहा है। 


सूत्रों ने बताया कि इस दोनों बाइक पर पांच टीनएजर्स अपराधी बैठे थे। यह लोग अचानक बैंक में आए और हथियार के बल पर कैश लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल लूट की सूचना मिलने के बाद आसपास पुलिस की एक्टिविटी भर गई है। घटनास्थल पर बरूराज थाना पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जिले से वरीय पुलिस अधिकारियों को भी मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


इधर, अब देखना होगा की कितनी जल्द पुलिस की कार्रवाई दिखती है। घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि लूट की सूचना मिली है पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई है हम लोग भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं विशेष जांच पड़ताल के बाद बताया जाएगा।