ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बैंकों के विलय के खिलाफ हड़ताल पर 30 हजार बैंक कर्मी, SBI और IOB स्ट्राइक में नहीं हैं शामिल

PATNA: बैंकों के विलय के खिलाफ आज 30 हजार से अधिक बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बैंकों के विलय के खिलाफ आज 30 हजार से अधिक बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से किया है. हालांकि SBI और IOB हड़ताल में शामिल नहीं हैं.


इस हड़ताल में कर्मचारी संगठन गुटों में बंट गए हैं. जिसके कारण भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक आज खुले रहेंगे. भारतीय स्टेट बैंक जैसी देश की सबसे बड़ी बैंक के इस स्ट्राइक में शामिल नहीं होने से हड़ताल असफल होने की आशंका है.


इंटक, एटक, सीटू, एक्टू और एचएमएस के साथ देश के आठ शीर्ष संगठन संयुक्त रूप से हड़ताल के समर्थन में धरना और प्रदर्शन करेंगे. बिहार प्रोवेंसियल बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के उप महासचिव संजय तिवारी ने बताया कि उनकी मांगों में बैंकों का विलय रोकना, जन विरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकना, दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित नहीं करना, ग्राहकों की जमा राशि पर ब्याज दर में सहित कई प्रमुख मांगें शामिल हैं.