ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बीमार महिला का हॉस्पिटल में नहीं हुआ इलाज, नाराज परिजनों ने किया तोड़फोड़

BEGUSARAI: हॉस्पिटल में महिला मरीज दर्द से तड़प रही थी, लेकिन हॉस्पिटल में इलाज करने वाला कोई डॉक्टर नहीं था, जब नाराज परिजन हंगामा करने लगे तो एक डॉक्टर पहुंचे. इलाज करना तो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  हॉस्पिटल में महिला मरीज दर्द से तड़प रही थी, लेकिन हॉस्पिटल में इलाज करने वाला कोई डॉक्टर नहीं था, जब नाराज परिजन हंगामा करने लगे तो एक डॉक्टर पहुंचे. इलाज करना तो दूर वह नसीहत देते हुए कहा कि आशा कर्मी हड़ताल पर हैं. आपलोगों को जो करना है कर लिजिए. जिससे परजिनों का गुस्सा भड़क गया और बलिया पीएचसी में जमकर तोड़फोड़ कर दी.

महिला मरीज की स्थिति थी गंभीर

बताया जा रहा है कि मरीज काफी सीरियस थी उसे कोई देखने वाला नहीं था. न ही पीएचसी में कोई डॉक्टर था और बाहर में मरीज दर्द से तड़प रही थी. इसी से नाराज होकर परिजनों के द्वारा बलिया पीएचसी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों ने कहा कि इलाज में मनमानी किया जाता है. समय पर डॉक्टर आते नहीं हैं और ना ही सही समय पर किसी मरीज का इलाज किया जाता है. इसी से नाराज होकर अस्पताल में तोड़फोड़ की गई.

पुलिस ने लोगों को समझाया

घटना की सूचना मिलने के बाद बलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की कोशिश की. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा कम हुआ. हंगामा और तोड़फोड़ के कारण इलाज करा रहे मरीजों के बीच अफरातफरी मच गई. भर्ती मरीजों ने भी इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.  कहा कि यहां पर डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं. जिससे मरीजों की स्थिति और खराब हो जाती है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता