ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बुरा हाल: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कई जगह धंसे साइड स्लोप, जांच की मांग हुई तेज

Patna News: सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर साइड स्लोप धंसने और सड़क में दरारें पड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय प्रतिनिधियों ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बुरा हाल है। पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एक किलोमीटर के दायरे में कई स्थानों पर साइड स्लोप धंसने की शिकायतें सामने आई हैं। स्लोप पर मोटी दरारें आ गई हैं, जिससे मुख्य सड़क पर भी दरारें पड़ गई हैं और गड्ढे बन चुके हैं।


रानीसराय के पास फोरलेन पुल के एक लेन का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसमें बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। स्थिति यह है कि सिर्फ एक मोटरसाइकिल गुजरने पर भी स्लोप में दरारें आने लगती हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि साइड स्लोप का धंसना और सड़क में दरार आना सीएनसी कंपनी की लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। 


उन्होंने आशंका जताई कि किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है और स्लोप की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने चंदा, महमदपुर और आसपास के गांवों को फोरलेन से जोड़ने का वादा किया था, जो अभी तक अधूरा है। इस कारण 10 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। 


वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि फोरलेन पर वन-वे की स्थिति के कारण अब तक 8 से 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म क्षेत्र होने की ओर इशारा करते हुए फोरलेन की गुणवत्ता की जांच की मांग की। समस्या को लेकर फोरलेन कार्यालय में एसजीएम और इंजीनियरों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता