ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बकाया बिल जमा नहीं किया तो पूरे गांव की बिजली हो गयी गायब, अब लोगों को हो रही भारी परेशानी

KAIMUR: यदि आपके यहां भी बिजली बिल बकाया है तो हो जाईए सावधान। नहीं तो कभी भी आपके घर की बिजली काट दी जाएगी। जी हां ऐसा कैमूर में हुआ है जहां बकाया बिल जमा नहीं किया तो पूरे गांव क

बकाया बिल जमा नहीं किया तो पूरे गांव की बिजली हो गयी गायब, अब लोगों को हो रही भारी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: यदि आपके यहां भी बिजली बिल बकाया है तो हो जाईए सावधान। नहीं तो कभी भी आपके घर की बिजली काट दी जाएगी। जी हां ऐसा कैमूर में हुआ है जहां बकाया बिल जमा नहीं किया तो पूरे गांव की बिजली कनेक्शन को ही काट दिया गया। बिजली नहीं रहने से अब लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के नाटी गांव में बिजली विभाग ने एक साथ पूरे गांव में बिजली का कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दिया है। गांव में अधिकांश लोगों पर बिजली का बिल बकाया है जिसके कारण सभी का बिजली काटा गया है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। वही किसानों के खेत में पटवन का काम बाधित हो गया है। कैमूर में बारिश नहीं होने से पहले से ही किसान परेशान हैं। ऊपर से रोपनी का टाइम बीतता जा रहा है। 


वहीं बिजली विभाग के बिजली काटे जाने से किसान परेशान हो गए हैं। बिजली विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि बिजली बिल बकाया होने की जानकारी लगातार ग्रामीणों को दी जा रही थी। गांव में जाकर माइकिंग करा लोगों को समय से बिजली बिल जमा करने का अनुरोध भी किया गया था लेकिन लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। जब 60% ग्रामीणों ने बिजली का बिल जमा नहीं किया तो विवश होकर विभाग ने पूरे गांव का बिजली काट दिया।


 हालांकि गांव के ही रहने वाले जमुना प्रसाद कहते हैं कि उनका बिजली बिल बकाया नहीं है वे समय पर बिजली बिल जमा करते हैं इसके बावजूद उनके घर का बिजली भी काट दिया गया है। उनका कहना है कि जौ से घुन पीसने वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। वही किसान जोगिंदर सिंह बताते हैं अचानक बिजली विभाग के लोग आए और पूरे गांव की बिजली काट दी। जब हमने जेई को फोन किया तो कहा गया कि गांव का बिजली बिल बाकी है। 


इसलिए बिजली सभी का काट रहे हैं। कुछ लोग जमा कर दिए हैं कुछ लोगों का बाकी है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अभी खेती का समय है। बारिश समय पर नहीं होने से पहले ही परेशान ऊपर से बिजली काटे जाने से समय पर पटवन नहीं होगा तो परेशानी और बढ़ जाएगी। हमारे गांव की आबादी करीब 500 है। बिजली के काटे जाने से सभी परेशान हैं। वही बिजली विभाग के मानव बल का कहना है कि जेई के निर्देश पर ही उन्होंने बिजली काटी है। गांव के लोग बकाये बिजली को जमा नहीं कर पा रहे थे। लाइन काटने के बाद अब गांव वाले मुझे धमकी दे रहे हैं। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता