ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी

बैरक तक पहुंची जब्त की हुई शराब : SHO हुआ सस्पेंड, गिरफ्तार हुआ दारोगा; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सच क्या है वो आ

बैरक तक पहुंची जब्त की हुई शराब : SHO हुआ सस्पेंड, गिरफ्तार हुआ दारोगा; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सच क्या है वो आए दिन निकल कर सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना के दीघा थाना इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां देर रात जब्त की गई शराब पुलिसकर्मियों के बैरक तक पहुंच गई। 


उसके बाद इस घटना की सुचना एसएसपी राजीव मिश्रा को किसी ने  दे दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी ने एसपी सिटी को दीघा थाने के हरेक बैरकों की तलाशी लेने को कहा।  सिटी एसपी सेंट्रल ने सभी बैरकों की तलाशी ली तो वहां से जब्त की गई शराब बरामद हुई। अब एसएसपी ने दीघा के थानेदार रामप्रीत पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं दारोगा फूल कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 


इसके बाद इस मामले को लेकर जब एसएसपी राजीव मिश्रा से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने  बताया कि शराब के इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। जहां कहीं भी पुलिसकर्मियों के शराब के मामले में संलिप्तता की खबर मिलेगी, तुरंत उन पर कार्रवाई होगी। 


आपको बताते चलें कि, दीघा इलाके से पुलिस ने पंजाब से लाई गई गई शराब की एक हजार कार्टन बरामद की है। कार्टन में करीब साढ़े आठ हजार लीटर अंग्रेजी शराब थी। वहीं, शराब से लदा एक ट्रक और छह पिकअप वैन भी जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए गोदाम में तहखाने बना रखे थे। क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर शराब की खेप पटना मंगाई गई थी।