ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, अन्य कैदियों की लिस्ट भी तैयार

PATNA : बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। अनंत सिंह के पास से बेउर जेल में मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उनकी परेशानी अब

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, अन्य कैदियों की लिस्ट भी तैयार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। अनंत सिंह के पास से बेउर जेल में मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उनकी परेशानी अब बढ़नी शुरू हो गई हैं। जेल में गलत तरीकों की गतिविधियों और जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले में आरोपी अनंत सिंह को अब दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है। 


सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह को बेउर केंद्रीय कारा से जिले के बाहर किसी दूसरे सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। दरअसल, कारा विभाग बिहार के अलग-अलग जेलों में बंद तकरीबन 125 कैदियों की लिस्ट तैयार कर चुका है जिन्हें जिले से बाहर किसी दूसरे जेल में भेजा जाएगा। इसके अलावा जेलों में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मिलने को लेकर 14 जेल कर्मियों पर कार्रवाई भी की गयी है।


बता दें कि बुधवार को सभी प्रमुख जेलों में डीएम-एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के एक दिन बाद गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया। साथ ही सभी जिलों के डीएम-एसपी को हर सप्ताह अपने अपने क्षेत्र के जेलों का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। दोनों अधिकारियों को संयुक्त रूप से जेलों का नियमित निरीक्षण करना होगा और यहां की पूरी व्यवस्था की समीक्षा करनी होगी।


गृह (कारा) विभाग के आइजी के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन जेलों से कैदियों का ट्रांसफर होना है, उनमें सबसे ज्यादा गया सेंट्रल जेल के 32 कैदी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर कैदियों के ट्रांसफर की कार्रवाई जल्द ही पूरी कर ली जायेगी।