ब्रेकिंग
Bihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?Bihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?

बागमती तटबंध के ठेके में 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, नीतीश सरकार पर लगा बेहद गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग

PATNA: बिहार में बागमती तटबंध के निर्माण में 500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लग रहा है. आरोप ये है कि सरकार ने ब्लैक लिस्टेड की जा चुकी एक निर्माण कंपनी के मालिकों को दू

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: बिहार में बागमती तटबंध के निर्माण में 500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लग रहा है. आरोप ये है कि सरकार ने ब्लैक लिस्टेड की जा चुकी एक निर्माण कंपनी के मालिकों को दूसरी कंपनी के नाम पर ये काम दे दिया. वहीं बगैर काम कराये ही 5 अरब रूपये का भुगतान भी कर दिया गया. इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है.


पूर्व सांसद अरूण कुमार ने लगाया आरोप

पूर्व सांसद अरूण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बागमती दायें तटबंध के निर्माण से जुड़े कागजात जारी किये. अरूण कुमार ने आरोप लगाया कि इस काम को हैदराबाद की एक कंपनी को दिया गया था. इस कंपनी के मालिक वही लोग हैं जो पहले से ही बिहार में दूसरी कंपनी के नाम पर काम कर रहे थे. काम में ग़ड़बड़ी पाये जाने पर बिहार सरकार ने उनकी कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था. यानि उन्हें बिहार में कोई दूसरा काम नहीं मिल सकता था. 

अरूण कुमार ने आरोप लगाया कि इस निर्माण कंपनी को चलाने वाले लोग पूर्व जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के बेहद करीबी हैं. लिहाजा उन्हें काम देने के लिए ये चाल चली गयी. जिस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया गया था उसके ही मालिकों को दूसरी कंपनी के नाम पर काम सौंप दिया गया.


बड़े घोटाले का आरोप

पूर्व एमपी अरूण कुमार ने कहा कि 500 करोड़ से ज्यादा से इस काम में कई अरब रूपये का घालमेल किया गया है. ठेका लेने वाली कंपनी ने दिखावे के लिए थोड़ा-बहुत काम किया और सरकार ने उसे पूरा पेमेंट कर दिया. अरूण कुमार का आरोप है कि इस खेल में सरकार में बैठे लोगों को मोटा कमीशन मिला.


मामले की सीबीआई जांच की मांग

बागमती तटबंध में घोटाले का आरोप लगाने वालों ने कोर्ट की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. पूर्व सांसद अरूण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली सीबीआई इन दिनों नीतीश कुमार पर ज्यादा ही मेहरबान है. लिहाजा सृजन से लेकर दूसरे मामलों में नीतीश कुमार को बेदाग छोड़ दिया. ऐसे में इस मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिये. अरूण कुमार ने कहा कि इस मामले पर वे कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता