ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बाढ़ के कारण बहने लगे टाइगर रिजर्व के जानवर, तस्कर हिरण का कर रहे शिकार

PATNA: वाल्मीकि नगर गंडक बराज में बार-बार पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण गंडक नदी उफान पर है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कुछ एरिया में पानी घुस गया है. जिसके कारण यहां के जानव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: वाल्मीकि नगर गंडक बराज में बार-बार पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण गंडक नदी उफान पर है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कुछ एरिया में पानी घुस गया है. जिसके कारण यहां के जानवर बहने लगे. जंगल से जानवर बहकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं. 

एक्टिव हो गए तस्कर और शिकारी

शिवराजपुर इलाके के दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण जंगल से हिरण बह के आ रहे है. ऐसे में इस इलाके में तस्कर और शिकारी एक्टिव हो गए है. एक सप्ताह के अंदर तस्करों ने कई हिरणों का शिकार किया. हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीण सूचना देते हैं तो पुलिस पहुंचती ही नहीं है. 

ग्रामीणों ने बचाई हिरणों की जान

योगापट्टी, नौतन और बैरिया इलाके में कई गांवों में भी पानी घुस गया है. पानी में बहते-बहते जानवर रिहायशी इलाके में जा रहे हैं. फंसे जानवरों को ग्रामीण बचा भी रहे हैं. लेकिन ऐसे में कई जानवर तस्करों के शिकार भी हो रहा है. बता दें कि हर साल बाढ़ आने पर नेपाल से भी कई जंगली जानवर बह कर वाल्मीकिनगर और बगहा के इलाके में आ जाते हैं. इसमें कई गैंडे भी शामिल होते है. 

टैग्स