ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का गया के रिसॉर्ट में लगा दरबार, सिर्फ खास श्रद्धालुओं ने सुना प्रवचन

GAYA: बागेश्वर धान के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर गया पहुंचे हैं। बीते सोमवार की शाम धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंचे थे, जहां बीजेपी सांसद मनोज तिवार

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का गया के रिसॉर्ट में लगा दरबार, सिर्फ खास श्रद्धालुओं ने सुना प्रवचन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बागेश्वर धान के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर गया पहुंचे हैं। बीते सोमवार की शाम धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंचे थे, जहां बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत बड़ी सख्या में श्रद्दालुओं ने उनका स्वागत किया था। पहली बार पटना के तरेत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था। 


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोधगया में स्थिति रिसॉर्ट में तीन दिनो तक ठहरेंगे। सोमवार की देर रात तक रिसॉर्ट के हॉल में धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा पितृ पक्ष में पितृ दोष निवारण के लिए प्रवचन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिर्फ खास श्रद्धालु ही शामिल हो सके। इस प्रवचन में आम लोगों को शामिल होने की अनुमति नही थी। कार्यक्रम स्थल के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


दरअसल, गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया था हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंचे हैं, यहां तीन दिनों तक प्रवास के दौरान वे अपने पूर्वजों का पिड़दान करेंगे।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की जानकारी उनके भक्तों को है ऐसे में बड़ी संख्या में लोग गयाजी पहुंचे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा तो नहीं करेंगे लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान करवाएंगे। बाबा के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोग पिंडदान करेंगे। सोमवार की देर रात तक रिसॉर्ट के हॉल में बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन किया, जिसे खास श्रद्धालुओं ने सुना।