ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

सिर्फ 5 हजार रुपये के लिए तिलक समारोह बना जंग का मैदान, लड़की वालों को बंधक बनाकर पीटा; भाई गंभीर रुप से घायल

Bihar Crime News: बगहा में तिलक समारोह के दौरान दहेज को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मामूली रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद पुलिस मामले

सिर्फ 5 हजार रुपये के लिए तिलक समारोह बना जंग का मैदान, लड़की वालों को बंधक बनाकर पीटा; भाई गंभीर रुप से घायल
© AI
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दहेज को लेकर विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में तिलक समारोह के दौरान सिर्फ पांच हजार रुपये को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के कई लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की.


इस घटना में लड़की के भाई का हाथ टूट गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.


जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी तेलिया टोला निवासी सुरेंद्र मिश्र ने अपनी बेटी की शादी मझौवा गांव निवासी राजन पांडेय के बेटे सचिन पांडेय से तय की थी. शादी से पहले तिलक की रस्म के लिए लड़की पक्ष सोमवार शाम लड़के के घर पहुंचा था.


बताया जा रहा है कि शादी में तीन लाख पांच हजार रुपये नकद और एक अपाची बाइक देने की बात तय हुई थी. जब लड़की पक्ष तिलक का सामान लेकर पहुंचा तो लड़के के पिता ने पांच हजार रुपये कम होने की बात कहकर सामान उतारने से इनकार कर दिया.


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और तिलक की रस्म पूरी कराई गई.


लेकिन आरोप है कि इसके बाद विवाद फिर बढ़ गया. लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि खाना खाने के बाद उनके पांच लोगों को रोक लिया गया और बकाया पांच हजार रुपये की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट की गई.


पीड़ित परिवार के अनुसार, मारपीट के दौरान लड़की के भाई मणिंद्र कुमार मिश्रा को गंभीर चोट आई. आरोप है कि उनके साथ इतनी मारपीट की गई कि उनका हाथ टूट गया. वहीं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया.


पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर पास के नाले में फेंक दिया और जान से मारने की कोशिश की. हालांकि आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति संभली और उनकी जान बच सकी.


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां पहुंचकर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.


मामले को लेकर लड़की पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.